फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हेक्टेयर में 40 क्विंटल गेहूं का औसत उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजस्व विभाग के क्रॉप कटिंग में गेहूं की फसल अच्छी होने की रिपोर्ट दी गई है। डीएम संजीव सिंह ने दो दिन पहले तेलियानी ब्लाक के जगतपुर गाड़ा में किसान रामनाथ के खेत में गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई। एक हेक्टेयर में 40 क्विंटल गेहूं का औसत उत्पादन पाया गया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में एक लाख 73 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है। जिले में गेहूं का औसत उत्पादन जानने के लिए हर साल की तरह इस बार भी क्रॉप कटिंग कराई गई। किसान रामनाथ के खेत का गेहूं कटने, फिर उसकी मड़ाई कराकर औसत पैदावार रिपोर्ट बनाई गई। तहसीलदार विदुषी सिंह ने बताया कि 0.050 हेक्टेयर की क्रॉप कटिंग कराई गई थी। उसमें 16.320 किलो गेहूं निकला है। इस अनुपात से एक
बीघा में करीब साढ़े छह क्विंटल और एक हेक्टेयर में 40 क्विंटल गेहूं का उत्पादन है। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि जिले के एक लाख 73 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है। इसमें 69 लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं का उत्पादन होने की उम्मीद है। ओलावृष्टि में कुछ क्षेत्र प्रभावित हुआ है। उस क्षेत्र में गेहूं का उत्पादन घटेगा, फिर भी जिले में गेहूं का उत्पादन अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें