फतेहपुर। लॉकडाउन में रोजमर्रा की वस्तुओं को कई दुकानदार मनमाने दाम पर बेच रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने को डीएम स्तर से जरूरी वस्तुओं के दाम तय कर दिए हैं। इनसे अधिक दाम लेने पर दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर अरहर की दाल 90 से 100 रुपये प्रति किलो बेचने को कहा गया है। इसी प्रकार चना की दाल को 65 से 70 रुपये, मूंग की दाल 110 रुपये किलो, मसूर की दाल 65 से 70 रुपये, आटा 28 रुपये प्रति किलो, चावल मोटा 25 रुपये प्रति किलो, पिसी हल्दी, पिसी मिर्च, पिसी धनिया, माचिस की पैकेट, नमक के पैकेट में एमआरपी से अधिक दाम न लेने को कहा गया है। चीनी 38 रुपये किलो, राजमा 90 से 110 रुपये, सरसों का तेल 105 से 110 रुपये किलो, बेसन 100 रुपये, आलू 25 रुपये, प्याज 30 रुपये, टमाटर 25 रुपये किलो, दूध 50 रुपये लीटर, दही 70 रुपये किलो, पनीर 250 रुपये किलो, मैदा 32 रुपये, उरद की दाल 150 रुपये, लहसुन 80 रुपये किलो, अदरक 70 रुपये किलो, हरी मिर्च 100 रुपये किलो, बंद गोभी 30 रुपये, फूलगोभी 40 रुपये, बैंगन 20 रुपये किलो, लौकी 30 रुपये किलो, टमाटर 80 और भिंडी 60 रुपये किलो के फुटकर मूल्य तय किए हैं। डीएम ने निर्देश जारी किया है इससे अधिक दाम में रोजमर्रा की वस्तुओं को बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।