फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल 35 किलोमीटर गए दो सगे भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चंडीगढ़ में दो दिन फंसे रहने के बाद कालका मेल(एमटी बनाकर भेजी गई ट्रेन) से शहर आए दो सगे भाइयों को 35 किमी पैदल चलना पड़ा। इसके बाद वह अपने घर डलमऊ(रायबरेली) पहुंच पाए। दोनों फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे थे।
विज्ञापन

डलमऊ गांव के मूल निवासी निशांत सिंह व रविकांत सिंह सगे भाई हैं। दोनों हावड़ा में पैंट्रीकार में नौकरी करते हैं। गुरुवार की दोपहर पैदल ही यह गांव की ओर जा रहे थे। ज्वालागंज में पीठ पर बैग लादे मिले भाइयों ने बताया कि उन्हें कालका मेल से बुुधवार शाम फतेहपुर स्टेशन पर उतार दिया गया था। वह लोग दो दिन चंडीगढ़ में फंसे थे। शाम को फतेहपुर उतरने के बाद अपने दोस्त अनूप के घर ढकौली में रात रुके। पर, अब गांव जाने के लिए निकले हैं। कहीं कोई सवारी नहीं मिल रही है। कालका को एमटी ट्रेन बनाकर भेजा गया था। कुछ स्टाफ इटावा में और वह दोनों फतेहपुर में उतरे। मैनेजर को लेकर ट्रेन हाबड़ा गई है। रात में फोन पर निशांत ने बताया कि उन लोग गांव पहुंच गए लेकिन उन्हें 35 किमी का सफर पैदल तय करना पड़ा। लॉकडाउन के चलते वह कहां पड़े रहते इस वजह से पैदल चलते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें