फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-निवारण से जमा करें बकाया बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली बिलों के ऑनलाइन भुगतान पर उपभोक्ताओं को अब किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। लॉकडाउन को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। यूपीपीसीएल ने उपभोक्ताओं के हित में ऑनलाइन बिजली बिल के भुगतान में बैंकिंग कंपनियों के शुल्क पर रोक लगा दी है। इसका भुगतान यूपीपीसीएल करेगा। बकायेदार अपना बिल जमा करने के लिए डेबिट, क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

बिजली बिल के बकायेदार अपने मोबाइल पर ई-निवारण ऐप लोड करें। इसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है। इसमें किसी प्रकार की समस्या होने पर बिजली विभाग ने 1912 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बिजली विभाग के इस ऐप से आसान किस्त योजना में भी बकायेदार अपना पंजीकरण कर सकेंगे। बिल जमा होने और आसान किस्त में पंजीकरण होने पर उपभोक्ताओं को मैसेज से सूचना मिलेगी। अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि विषम परिस्थितियों में विद्युत विभाग की बिजली सप्लाई निर्बाध तरीके से चलती रहे। इसके लिए मोबाइल से ऑनलाइन बिजली का बिल जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें