फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने फांसी लगा की आत्महत्या, अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। कोंडार गांव के मजरे पहलवान का डेरा में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सोमवार की सुबह घर के अंदर कमरे में शव फांसी से लटका मिला। पहलवान का डेरा निवासी किशनपाल उर्फ गोरेलाल ने बेटे चिनकू (16) को रविवार की शाम किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर
विज्ञापन

किशोर ने रात में घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगा लिया। सुबह किशोर का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। किशोर के दोनों बड़े भाई किशोर और करन महाराष्ट में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए किशोर का शव यमुना नदी में अंतिम संस्कार कर दिया है। ललौली थाने के उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। बीट सिपाहियों से पता कराया जा रहा है।
खागा(फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के छोटी सरसई गांव में सोमवार की सुबह कक्षा 11 के छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। छोटी सरसई गांव निवासी कमलेश ने सोमवार की सुबह घर के बाहर घूमने को लेकर बेटे विजय (17) को डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर छात्र ने घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद कर छत में लगे कुंडे में रस्सी फंसाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा, तो छात्र फांसी से लटका मिला। परिजनों ने फंदा काटकर शव नीचे उतारा। इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें