फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा(फतेहपुर)। बहन के घर से होली मिलकर लौटते समय रास्ते में बुधवार रात बाइक सवार मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जबरदस्त टक्कर से हेलमेट टुकड़ों में बंट गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के शुक्लनखेड़ा गांव में किसान भुइयादीन यादव का घर है। होली पर औंग थानाक्षेत्र के गांव रासूपुर निवासी दामाद खुशीराम आए थे। भुइयादीन का बेटा अजय यादव (25) पर्व मनाने के बाद बहनोई को उनके घर छोड़ने और बहन से मिलने रासूपुर गया था। वह बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बाइक से घर लौट रहा था। कल्यानपुर थाने के चौडगरा ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर
चौडगरा चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस बाइक सवार को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डाक्टर ने मृत घोषित किया। बाइक सवार की जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। मौके पर बाइक चालक का हेलमेट कई टुकड़ों में टूटा मिला। परिजनों ने बताया कि बक्सर चंद्रिका देवी मंदिर निर्माण में इन दिनों मजदूरी कर रहा था। घटना से बड़े भाई अमर सिंह, मां भोली देवी और बहन माया का हाल बेहाल हो गया। चौकी प्रभारी देवीदयाल वर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टोल प्लाजा से वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें