फतेहपुर। जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए रोडवेज कर्मियों को मास्क व दवाएं बांटी गईं। डॉ. सत्य नारायन सेवा फाउंडेशन व भोजन जनसेवा समिति के बैनर तले डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कोरोना के बारे में जानकारी देने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने वाली औषधि का वितरण किया। होम्यो चिकित्सक
ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि सामने वाले से हाथ मिलाने की बजाय नमस्कार करें। यदि किसी शख्स को खांसी आ रही है तो उससे कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखे। विटामिन सी की आपूर्ति करने वाले फलों का सेवन करें। इस मौके पर एआरएम एमएल केशरवानी, वरिष्ठ फोरमैन इजहार अहमद, संचालन प्रभारी वीएस बाजपेई, केंद्र प्रभारी किरन, शाखा मंत्री जयचंद्र प्रकाश, सैय्यद मोहम्मद, आचार्य राम नारायन, नरेश गुप्ता, अंकित वर्मा, राजू राइन, रमन अग्रहरि भी मौजूद रहे।