फतेहपुर। कोचिंग से लौट रहे छात्र का मोबाइल शुक्रवार रात बाइकर्स लूटकर भाग निकले। छात्र बाइक सवारों का कुछ दूर तक पीछा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब नई बस्ती निवासी संजय ने कोतवाली पुलिस को शनिवार दोपहर तहरीर दी। संजय ने बताया कि उसका छोटा भाई मनोज शाम को कोचिंग से लौट रहा था। उसके पास दस हजार कीमत का मोबाइल था। मोबाइल में किसी का फोन आने पर बातचीत करने लगा। पैदल बातचीत करते पक्का तालाब ग्रामीण
बैंक के पास पहुंचा। पीछे से बाइक सवार दो लोग पहुंचे। वह मोबाइल लूटकर भाग निकले। शहर में करीब दो माह से मोबाइल छीनने वाला गैंग सक्रिय है। दो दिन पहले लोधीगंज में एक पीड़ित ने आरोपियों की बाइक पकड़ ली थी। बाइक छोड़कर लुटेरे भाग निकले थे। पुलिस बाइक से भी लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संदिग्धों की धरपकड़ और तलाश की जा रही है।