फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से कार खंदक मे गिरी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। ब्रेक फेल होने से एक अनियंत्रित कार शनिवार को बीस फीट गहरे खंदक में जा गिरी। कार सवारों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने कार में फंसे चार घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने घायलों की हालत ठीक बताई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले किसान रामनारायण निषाद परिवार के साथ पैतृक गांव बहेड़ा गांव जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा जयचंदपुर पुल के पास कार का अचानक ब्रेक फेल हो गया। टवेरा बीस फीट गहरे खंदक में जा गिरी। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोग बचाव के लिए आवाज लगा रहे थे। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में रामनारायण निषाद व उनकी पत्नी राजकुमारी, बच्चे गोकुल, खुशी, अंशु को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। सभी की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें