फतेहपुर। होली पर्व में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बनाई है। सोमवार को शहर व धाता कस्बा में छह दुकानों में छापा मारा गया। चार सैंपल जांच के लिए भेजे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने बताया कि ज्वालागंज में राकेश कुमार की दुकान से मक्खन का सैंपल लिया गया है। इसी प्रकार धाता कस्बा तिलक किराना स्टोर से कचरी, विनोद केसरवानी की दुकान से नमकीन और हरी शंकर के किराना की दुकान से कचरी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह, सलिल सिंह, रामबाबू, रत्नाकर सिंह, रविशेखर कुशवाहा भी मौजूद रहे।