फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांबेश्वर चौराहे पर मूर्ति स्थापना के लिए सुझाया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका सिविल लाइन के सभासद विनय तिवारी ने तांबेश्वर चौराहे पर मूर्ति स्थापना का विवाद खत्म करने के लिए रास्ता सुझाया है। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन पालिका चेयरमैन नजाकत खातून को दिया।
विज्ञापन

सभासद विनय तिवारी ने कहा है कि दोनों मूर्तियों की स्थापना के लिए बोर्ड की अगली बैठक में प्रस्ताव शामिल किया जाए। तांबेश्वर चौराहे का नामकरण नंदी चौराहा करते हुए नंदी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए तांबेश्वर ट्रस्ट को जिम्मेदारी सौंपी जाए। सिविल वार्ड में निर्माणाधीन नासिरपीर चौराहे का नामकरण कर्पूरी ठाकुर के नाम करने का प्रस्ताव पास कर उनकी मूर्ति स्थापित करने की जिम्मेदारी सविता समाज को सौंप दी जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि उनका यह प्रस्ताव बोर्ड की अगली होने वाली बैठक में शामिल किया जाए, जिससे बोर्ड इस पर अपनी राय दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें