फतेहपुर। डीएम के निर्देश पर होली में मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीन दुकानों से चार नमूना लिए और जांच के लिए भेजा। पीरनपुर के एक दुकान में गंदगी मिलने पर दुकानदार को नोटिस दी गई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के गोकुल नगर में रवि तिवारी की दुकान से बेसन का नमूना लिया। पीरनपुर के हाशिम मजहर की दुकान में छापामार कर मिठाइयों की गुणवत्ता देखी। दुकान में गंदगी मिलने पर दुकानदार को नोटिस जारी की गई और मिठाई का नमूना लिया। बिलंदा के नेवादा में सुभाषचंद्र के किराना की दुकान में छापा मारा। यहां से मिर्च पाउडर व हल्दी पाउडर का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी प्रकार की मिलावट न की जाए। मिलावटखोरी को रोकने के लिए जांच टीम गठित की गई है। किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह, अरविंद कुमार सिंह, रविशेखर कुशवाहा, खाद्य सहायक अरुण कुमार मौजूद रहे।