फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद होने पर बाइक चोरों का गैंग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद पुलिस ने बाइक चोरियों और मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चारों एक साथ पढ़ते थे। इंटर पास करने के बाद शौक पूरा करने के लिए करीब एक साल से गैंग चलाने लगे थे। आरोपियों में एक रिटायर्ड फौजी का बेटा है। बाकी किसानों के बेटे है। इनमें तीन आरोपी पढ़ाई छोड़ चुके हैं, जबकि एक बीए का छात्र है। पुलिस ने पांच चोरी की बाइक और छह चोरी, छिनैती के कई एंड्रायड मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि जहानाबाद के साढ़ रोड सीर मेले के पेड़ के पास बाइक इकट्ठा की गई थी। बाइकों को पिकप से बेचने के लिए लेकर जाने की पुलिस को खबर मिली। थानेदार जेपी उपाध्याय और एसआई विवेक यादव ने रविवार सुबह फोर्स के साथ छापा मारा। मौके से कानपुर नगर साढ़ थाने के बिरहर निवासी श्यामलाल (रिटायर्ड फौजी) के बेटे मुकेश, बकेवर थाने के डारीखुर्द निवासी रामऔतार का बेटा अश्वनी कुमार, जहानाबाद थाने के मनफूल का बेटा सतवन, खैराबाद निवासी महेंद्र का बेटा सनी यादव को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पांच बाइक और तलाशी में छह एंड्रायड मोबाइल बरामद हुए। आरोपी चोरी बाइकों की प्लेट में फर्जी नंबर डालकर दस से 15 हजार में बेचते थे। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि तीन बाइकें जहानाबाद के एक मैरिज हाल और दो बाइक कानपुर देहात से चुराई हैं। आरोपी राहगीरों के मोबाइल छीनने का भी काम करते थे। चारों आरोपी आपस में दोस्त हैं। जहानाबाद के एक इंटर कालेज में साथ पढ़ते थे। बाकी सभी ने पढ़ाई बंद कर दी है। मुकेश बीए का छात्र है। मैरिज हाल से बीस फरवरी को एक बाइक चोरी किए थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अश्वनी, मुकेश को देखा गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें