फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम (फतेहपुर)। हाईवे किनारे शुक्रवार रात मिले युवक के शव के मामले में रविवार सुबह गांव पहुंची पुलिस को देखकर ग्रामीण और महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों संग महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पुलिस के पीछे दौड़ पड़ीं। पुलिस जीप पर पत्थरबाजी की। स्थिति बिगड़ती देखकर पुलिसकर्मी गांव से बाहर पहुंच गए। बाद में गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप पर पुलिस दोबारा गांव में दाखिल हुई। कार्रवाई के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद चिता में आग लगाई गई।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे के इस्कुरी गांव के पास प्रदीप प्रजापति (35) पुत्र शिवमोहन का शव शुक्रवार रात मिला था। प्रदीप हथगाम थाना क्षेत्र के अलीमऊ गांव का रहने वाला था। सिर और एक तरफ का शरीर कुचला होने से पुलिस ने दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया था। खागा कोतवाली पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने समझाबुझा कर शांत कर दिया था। शनिवार रात पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। रविवार सुबह करीब 11 बजे परिजन और ग्रामीण रविवार खेत में अंतिम संस्कार करने के लिए चिता लगाए थे। तभी हथगाम थानाध्यक्ष आदित्य सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देखते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने चिता छोड़कर अंतिम संस्कार से मना कर दिया। मौके पर एसपी के बुलाने की मांग पर पुलिस से विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर महिलाएं और ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा लिया। पुलिस की जीप पर भी पत्थरबाजी की गई। लोगों का गुस्सा भांपकर पुलिस गांव के बाहर निकल गई। कुछ देर बाद गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के इकट्ठा होने पर पुलिस दोबारा पहुंची।
मृतक की पत्नी श्याम दुलारी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि परिवार की एक लड़की पांच फरवरी से लापता है। उसकी तलाश में पति खागा कोतवाली के सुजानीपुर गांव गए थे। लौटते समय रास्ते में हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंक दिया गया। महिला का कहना है कि पुलिस हत्या को दुर्घटना बता रही है, जबकि पति की बाइक सही सलामत है। थानाध्यक्ष ने श्यामदुलारी से पति की मौत मामले की जांच, परिवार को सुरक्षा, लड़की की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया। करीब दो बजे चिता में आग लगाई गई। थानेदार ने बताया कि लड़की की गुमशुदगी 15 फरवरी को दर्ज कराई गई है। उसकी तलाश की जा रही है। इन हालातों में परिजन गुस्से में रहते है। शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन

कृषि और मजदूरी से प्रदीप प्रजापति परिवार का भरण पोषण करता था। उसका एक बेटा अतुल और तीन बेटियां रिचा, रिया और अंजली हैं। प्रदीप दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से पत्नी और बच्चों का हाल बेहाल हो गया। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें