फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों का 16 लाख रुपये बिजली बिल बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली विभाग की टीम ने सरकारी विभाग से बिजली बिल का बकाया वसूलने के लिए अभियान चलाया। बीएसएनएल, सिंचाई विभाग और विकास भवन के कई कार्यालयों 16 लाख 85 हजार रुपये बकाया है। टीम ने अभियान चलाकर यहां का केबल काट दिया। ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता ने बिजली बिल के बकाया 45 हजार रुपये मौके पर जमा कराए।
विज्ञापन

आबू नगर के उपकेंद्र के अवर अभियंता अभिनव कुमार ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। बीएसएन कार्यालय का 24 हजार रुपये बकाया होने की वजह से केबल काटने की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार सिंचाई विभाग का 70 हजार रुपये बकाया, विकास भवन में उद्यान विभाग का दो लाख रुपये, पेंशन कार्यालय का दो लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। इन कार्यालयों की केबल काटी गई। जेई ने बताया कि डीजे कोर्ट परिसर का 70 किलोवाट का कनेक्शन है। पिछले दो साल से बिजली बिल नहीं जमा किया गया है। करीब 10 लाख रुपये बकाया है। एसडीएम कार्यालय का 11 हजार रुपये बिजली बिल बकाया है। अवकाश का दिन होने के नाते इन दफ्तरों में परेशानी नहीं हुई हालांकि कार्यदिवस के दिनों में दिक्कत होगी।
--
इनसेट-
नलकूपों का बिल जमा करने के लिए नगर पालिका को नोटिस
फतेहपुर। आबू नगर उपकेंद्र से संचालित नगर पालिका के सात नलकूपों का करीब 15 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। बिजली विभाग ने नगर पालिका को नोटिस जारी की है। जेई अभिनव कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति किए जाने वाले सात नलकूपों का आबू नगर से बिजली सप्लाई दी जाती है। इन नलकूपों का 15 लाख रुपये बकाया है। प्रत्येक नलकूप का ढाई लाख रुपये के आसपास बिजली बिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

==================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें