फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के घर से लाखों से जेवर, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएम आवास के पीछे बुधवार को शिक्षिका के घर से लाखों के जेवर व नगदी चुराकर चोर भाग निकले। शिक्षिका के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर कचहरी चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है।
विज्ञापन

डीएम आवास के पीछे फूलबाग कालोनी निवासी गजेंद्र सिंह वकील है। वह इटावा किसी काम से गए थे। उनकी पत्नी अनीता सिंह सीपीएस में शिक्षक हैं। वह स्कूल से बुधवार शाम को लौटी। गेट का ताला खोलकर घुसी। कमरे का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। उन्होंने पति से मोबाइल में बात की और उनके लौटने के बारे में पूछा। पति ने घर न आने की बात कही। चोरी की आशंका पर पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर शिक्षिका अंदर पहुंची। सारे कमरों और अलमारियों के ताले टूटे थे। सामान बिखरा था। शिक्षिका ने बताया कि 80 हजार रुपये, 15 तोले सोने के जेवर में तीन सेट सोने के हार, अंगूठी, दो सोने की चूड़ी, चांदी की जेवरात चोरी हुए हैं। नकदी बैंक से राजस्थान कोटा में पढ़ाई करने वाले बेटे की फीस जमा करने के लिए रखी थी। चौकी इंचार्ज शैतान सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी वीरभानु प्रताप सिंह शहर के यदुवंश नगर नासिरपीर के पास मकान बनवाकर रहते हैं। वह डलमऊ 46 वाहिनी पीएसी में कार्यरत हैं। वह एक जनवरी को 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। तीन जनवरी को रात करीब साढ़े 11 बजे घर में ताला बंद कर परिवार समेत जयपुर बहन के घर चले गए थे। मकान का ताला तोड़कर चोर 85 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर चोर चुरा ले गए थे। घटना के बाद 112 नंबर में सूचना देकर ड्यूटी पर लौट गया था। पुलिस को अब घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें