बकेवर(फतेहपुर)। मुगल मार्ग हाईवे पर रविवार शाम दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और खलासी घायल हुए। उन्हें जहानाबाद पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा बकेवर थाना क्षेत्र के पतारी गांव के पास हुआ।
एक ट्रक में सवार अमेठी जिले के गौरीगंज थानाक्षेत्र में रानीपुर निवासी वसीम(50), खलासी शरीफ(30) घायल हुए। यह चौडगरा से जहानाबाद की ओर जा रहे थे। दूसरे ट्रक में सवार आजमगढ़ जिले के निजामगढ़ थाने के बिसेंदपुर निवासी चालक दिनेश यादव( 35) और खलासी रजनीश (32) घायल हुए। दूसरे ट्रक के रजनीश को छोड़कर तीनों घायलों की हालत गंभीर है। जहानाबाद सीएचसी से तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। थानेदार एके गौतम ने बताया कि क्रेन से ट्रकों को हटवाने के बाद यातायात बहाल किया जा सका।