फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की घुमंतू तीन महिलाओं को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब इलाके में ई-रिक्शा में बैठी महिला के जेवर व नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को जेल भेजा। इन्हें रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इनके पास से चोरी गए माल में सिर्फ चांदी की हाफपेटी बरामद हुई है। नगदी और बाकी जेवर किसी चौथे साथी को देने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के उमरी दलीपुर गांव निवासी लाइनमैन राजेश की पत्नी रजनी शहर के पक्का तालाब भांजी की शादी में जा रही थीं। हरिहरगंज में वेद प्रकाश सराफ की दुकान से पायल खरीदे। हरिहरगंज पुल के नीचे ई-रिक्शा में बैठकर पक्का तालाब की ओर जाते समय रिक्शे में बैठी तीन महिलाएं पक्का तालाब से पहले उतर गई थीं। रजनी पक्का तालाब में उतरीं। बैग खोलकर किराया देने के लिए पर्स निकाला तो बैग में चीरा लगा था। पर्स नहीं था। उसमें पायल, हाफपेटी, बिछिया समेत कुछ अन्य जेवर और 12 हजार रुपये थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी थी। रेलवे स्टेशन के पास कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, एसएसआई सत्यपाल सिंह, एसआई अनिरुद्घ द्विवदी ने तीन महिलाओं को पकड़ा। पीड़ित ने तीनों की पहचान की। महिला कांस्टेबल ने महिलाओं की तलाशी ली। महिलाओं के पास चोरी वाली हाफपेटी बरामद हुई। महिलाएं महाराष्ट्र प्रांत के नागपुर नान की रहने वाली नरेश की पत्नी लता, संजय की पत्नी तरूना, अर्जुन की पत्नी रेशम है। पुलिस की पूछताछ में बाकी जेवरातों और नकदी के बारे में महिलाओं ने कुछ नहीं कबूला। महिलाओं ने कबूला कि प्रयागराज स्टेशन के पास डेरा में रहती है। इनके साथ दो मासूम बच्चे हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपी महिलाओं के साथ गैंग के और भी सदस्य हैं। टप्पेबाजी की घटनाएं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें