बिंदकी। गोसेवा आयोग के सदस्य व दर्जा प्राप्त मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ भोले सिंह ने भेउली गोशाला का निरीक्षण किया। चारा और पानी के टैंक में गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत के बाद गोसेवा आयोग के सदस्य व दर्जा प्राप्त मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ भोले सिंह ने गुरुवार को खजुहा ब्लाक के भेवली गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने जानवरों के पानी पीने के लिए बनी चरही में गंदगी देखी और चारा में गंदगी में मिली। इसके बाद पशुआहार की बोरियां देखी। बोरियों की मात्रा कम मिलने पर मवेशियों को दिए जाने वाले आहार के विषय में पूछा। गोशाला में 140 मवेशी मिले। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र उमराव, सीबीओ डॉ. आरके शर्मा एसडीएम प्रहलाद सिंह, डिप्टी सीबीओ एसके तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल द्विवेदी मौजूद रहे।