फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। खागा किशनपुर मार्ग पर शुक्रवार रात बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। दो बाइकों में पांच लोग सवार थे। इनमें दो लोगों की मौत हुई है। एक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस तलाशी में मिले मोबाइल नंबर से संपर्क करने में जुटी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जान गवांने वालों के सिर में चोट आई है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सोहन ईंटगांव निवासी राजेंद्र (25), सुशील(28), सुभाष (25) किशनपुर की ओर से लौट रहे थे। खागा की ओर से नंदापुर गांव के रामभवन (30) व उनके साथी युवक (28) दूसरी बाइक से जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के उकाथू के पास बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक रफ्तार में थी। बाइकों की भिड़ंत के बाद सवार उछल कर रोड पर गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को हरदों सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने एक बाइक के राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक के सवार रामभवन के साथी को मृत घोषित किया गया। रामभवन की हालत भी गंभीर है। इसी वजह से साथी का नाम पता नहीं बता सका। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। दोनों बाइकों के सवारों को किसी निमंत्रण समारोह से लौट रहे होगे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जान गवांने वालों के सिर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें