कानपुर आसपास व गोंडा के ध्यानार्थ
सेना भर्ती-
313 को मिली सफलता, 1434 अभ्यर्थियों ने छोड़ा मैदान
- गोंडा जिले के चार हजार से ज्यादा युवाओं ने लिया प्रक्रिया में हिस्सा
- कड़ी निगरानी के बावजूद रेलवे स्टेशन और ट्रैक पर रही अफरातफरी
- असफल हुए युवाओं ने कई जगह किया हंगामा,
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बारहवीं पीएसी ग्राउंड में रविवार से शुरू सेना भर्ती के पहले दिन सवा सात फीसदी युवाओं ने बाजी मारी। इस भर्ती प्रक्रिया में 6115 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 4321 युवा ही भर्ती में शामिल हुए। पहले दिन महज 313 अभ्यर्थियों को सफलता मिली। 360 युवाओं की प्री हाइट ने ही साथ नहीं दिया। 1434 अभ्यर्थियों ने दक्षता की कसौटी पर खुद को तौलवाने से पहले ही मैदान छोड़ दिया। उधर, मैदान में असफल हुए युवाओं के झुंड को कई जगह पर हो हल्ला के साथ गदर काटते देखा गया। जिसके चलते अधिकारियों को रेलवे ट्रैक पर काफी वक्त देना पड़ा।
16 फरवरी तक चलने वाली सेना भर्ती के पहले दिन की प्रक्रिया की सुचिता और शांतिप्रियता को लेकर पुलिस प्रशासन की निगाहें पूरी तरह से मुस्तैद रही। निर्धारित अवधि पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक नापजोख कराने में सफल हुए युवाओं को दौड़ने के लिए मैदान भेजा जाता रहा। जो सफल हुए उन्हेें रोक लिया गया। बाकी को बाहर भेजा जाता रहा। युवाओं में भर्ती प्रक्रिया को देखने की भी उत्सुकता नजर आई। गोंडा से आए अजय ने बताया कि वह पहली बार आया है। इस लिए देखना चाहता है कि आखिर दौड़ में कैसे आगे रहा जा सकता है।
सेना रैली पर एक नजर
------------------
जिले का नाम- गोंडा
हिस्सा लेना था- 6115
शामिल हुए- 4321
नहीं पहुंचे-1431
प्री हाइट में असफल- 360
सफल हुए- 313
युवाओं ने रेलवे ट्रैक पर किया हंगामा
भर्ती में फेल होने के बाद उतारा आपस में ही गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सेना भर्ती से मायूस हुए युवाओं का हुजूम कई जगह पर हो हल्ला काटता नजर आया। शादीपुर रेलवे क्रासिंग के पास सुबह बवाल हो गया। यहां से गुजर रही बंदे भारत ट्रेन पर ईंट फेेंकने वाले गोंडा के एक युवा से उसी के साथियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद यह युवा दो धड़ों में बंट गए। ट्रैक पर ही मारपीट चालू हो गई। जिसके बाद पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।
यह वाक्या सुबह 11 बजे के पास का है। दिल्ली से बनारस वदे भारत ट्रेन पर रैली में फेल होने के बाद रेलवे स्टेशन जा रहे युवाओं के एक झुंड में से एक युवा ने पटरी से पत्थर उठाकर ट्रेन की तरफ उछाल दिया। जिस पर क्रासिंग पार कर रहे एक बुजुर्ग ने इस काम को गलत होने का अहसास कराया। यह बात साथी को समझ में आई तो वह नसीहत देने लगा। यही बात पत्थर फेेंकने वाले युवा को रास नहीं आई। जिसके बाद विवाद हो गया। युवाओं का दल दो टोलियों में बंट कर मारपीट करने लगा। जिससे अफरातफरी मच गई। खासकर इस झुंड के दायरे में आई महिलाओं को अचरज में देखा गया।
मैदान मारने के बाद भी कर दिया बाहर
मलाल-
सेना भर्ती में आए गोंडा के ज्यादातर युवाओं में दिखा मलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सेना भर्ती के पहले दिन ही प्रक्रिया पर सवाल सामने आए। अफसल होकर पीएसी मैदान से बाहर निकल रहे ज्यादातर गोंडा के युवाओं ने दौड़ प्रक्रिया पर गुस्सा भी उतारा। कहा कि नियत समय पर निर्धारित दूरी पूरी करने के बाद भी उन्हें सैनिक बनने की लाइन में लगने से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अभी मौके खत्म नहीं हुए हैं। दूसरी भर्ती में सफल होने को फिर से दौड़ लगाएंगे।
अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव
फोटो संख्या-40 दौड़ को मिले समय पर ही इसे पूरा कर लिया। चूंकि एक साथ तीन सौ से ज्यादा लड़कों को दौड़ाया गया था और बमुश्किल दस को चुना गया। ऐसे में दौड़ पास करने वाले ज्यादातर बच्चों को रेस से बाहर कर दिया गया। फरीद, कर्नलगंज, गोंडा
फोटो संख्या- 41 यह मेरा पहला प्रयास था। उम्मीद थी कि रेस निकाल ली जाएगी। ऐसा हुआ भी। जुनून ने साथ दिया और मैदान मार लिया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। जीती बाजी हारने का यह अनुभव याद रहेगा। सूरज सिंह, गोंडा
फोटो संख्या-42
सेना की नौकरी का पहला प्रयास किया। जिसमें नियम कायदे भारी पड़ गए। खुशी है कि आर्मी की कसौटी के मानक पता चल गए। अगली भर्ती में और तैयारी से प्रयास किया जाएगा। सरकार को नियम लचर करने चाहिए। - हरीओम सिंह, कर्नलगंज
फोटो संख्या-43
दौड़ में तमाम सफल लड़कों को बाहर कर दिया गया क्योंकि भर्ती के लिए मानक तय था। मैं देश की सेवा करना चाहता हूं। इस बार सफल नहीं हुए तो क्या दोबारा जरूर कामयाबी मिलेगी। इसके लिए और मेहनत करेेंगे। - राजेंद्र प्रताप सिंह, तरबगंज
इनसेट-
आज मनकपुर तहसील व बांदा जिले के युवा दिखाएंगे दक्षता
ना भर्ती के दूसरे दिन गोंडा के मनकपुर तहसील के युवा जोर आजमाइश करेंगे। इन्हीं के साथ बांदा जिले के युवा सैनिक बनने की दक्षता प्रस्तुत करने को पीएसी मैदान में नजर आएंगे। उन्नाव जिले के पूर्वा तहसील के साथ ही बांदा जिले की बांदा तहसील के साथ अतर्रा और नरैनी और हमीरपुर जिले के हमीरपुर, राठ, सर्लिना और मौदहा तहसील के युवाओं को मिलाकर इस दिन की भर्ती में 6640 युवाओं को प्रतिभाग करना है।
इनसेट-
दक्षिण के बाजार में रौनक ला दी
पीएसी मेें शुरू सेना भर्ती ने दक्षिण के बाजार में रौनक ला दी। रैली के पहले ही दिन राधानगर, अशोक नगर और देवीगंज की बाजारों में युवाओं का हुजूम दिखाई दिया। युवाओं की उमडने वाली भीड़ के मद्देनजर जगह जगह खान पान के ठेला नजर आए। जिन पर युवाओं की सुबह से शाम तक भीड़ जमा रही। यहां तक कि खंभापुर और श्यामनगर की सड़कों पर फुटपाथी कारोबार नजर आया।
रविवार बसों में रही भीड़
सेना भर्ती के पहले दिन गोंडा जिले के युवाओं ने भर्ती में हिस्सा लिया। इनमें से ज्यादातर ट्रेन से सवार होकर आए थे लेकिन रविवार को चार जिलों की भर्ती होने से बसों में युवाओं का दबदबा देखने को मिला। उधर, प्रशासन ने युवाओं की वापसी के लिए बसों को जो प्रबंध किया था, उसकी आवश्यकता पहले दिन नहीं पड़ी। एआरएम माखनलाल केशरवानी ने बताया कि गोंडा के युवाओं के लिए हमारे पास पहले से ही व्यवस्था थी। जो कि हर 20 मिनट मेें लखनऊ के लिए छूटती है।
फोटो संख्या-
27- सादीपुर रेलवे क्रासिंग के पास मारपीट करते सेना भर्ती से वापस लौटते युवा
28- ट्रैक का निरीक्षण करते सदर एसडीएम प्रमोद झा व आशीष यादव
36- रेलवे स्टेशन में बैठे गोंडा के युवा
37- शादीपुर रेलवे क्रासिंग पर मुस्तैद पुलिस कर्मी
38- मेमो ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते युवा
47- पीएसी ग्राउंड में दौड़ लगाते गोंडा के युवक
48- आंख का चेकअप करते सेना के चिकित्सक