फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्रेम प्रसंग में पड़ोसी के घर में फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
मर्च्यूरी हाउस में गमगीन खड़े मृतक के परिजन - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
विज्ञापन

51- दीपू लोधी फाइल फोटो
35- पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन
युवक ने पड़ोसी के घर में लगाई फांसी
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एकतरफा प्रेम प्रसंग में उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक ने एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते शनिवार को पड़ोसी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में परिजनों ने लड़की पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाने के कासिमपुर बीबीहाट गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश लोधी का बेटा दीपू लोधी (24) किसान था। उसकी शादी तीन साल पहले मलवां थाने भरसवां गांव निवासी विमलेश देवी के साथ हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बेटी संध्या है। वह खेत से शनिवार शाम को जल्दी घर लौट आया था। पत्नी विमलेश देवी ने बताया कि खेत से प्याज की निराई कर देर शाम को घर पहुंची। पति के घर में न होने पर खोजबीन चालू की। ग्रामीणों से पता लगा कि घर के पीछे रहने वाले राजाराम पाल के बरामदे में पति का शव लटका हुआ है। चौकी इंचार्ज प्रशांत कटियार पहुंचे। पुलिस ने बरामदे की छत में मफलर के फंदे से लटकते शव को नीचे उतारा। परिजनों ने बताया कि गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। कई बार दीपू के साथ लड़की पक्ष के लोग मारपीट कर चुके थे। उन लोगों को पति को घसीटकर ले जाते समय ग्रामीणों ने शाम को देखा था। उन्हीं लोगों ने मारपीट के बाद दीपू को फांसी के फंदे पर लटकाया है। घटना से मां सुदेवी का हाल बेहाल हो गया। पुलिस को जांच में एक तरफा प्रेम प्रसंग का मामला होना पता चला है। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि मारपीट के बारे में जानकारी की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें