फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा/चौडगरा। अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों में मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। थरियांव थाना क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज हाईवे पर पूर्वी बाईपास बिलंदा में रविवार रात डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार किसान की मौत हो गई। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर चौडगरा ओवरब्रिज के पास शनिवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के मंझूपुर गांव निवासी महेंद्र पाल(40) रविवार रात लगभग 11 बजे बाइक से ससुराल थरियांव थाने के बरई गांव जा रहे थे। पूर्वी बाईपास बिलंदा के पास हाईवे वन-वे होने के कारण बगल से निकलते समय हादसा हुआ। महेंद्र की बाइक तेज रफ्तार ट्रक से असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हेलमेट दूर जा गिरा। बाइक सवार की जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। उधर, प्रतापगढ़ जिले के
बाघराय थाना क्षेत्र के अइमाजैतपुर निवासी अवध नरायन त्रिपाठी का बेटा राकेश त्रिपाठी (32) कानपुर में एक कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार को ड्यूटी के बाद बाइक से गांव जा रहा था। चौडगरा ओवरब्रिज के पास पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बाइक सवार के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। उसके दो बच्चे राशि (11) रिषिक (8) हैं। पत्नी निशा दोनों बच्चों को प्रयागराज के धूमनगंज में रहकर पढ़ाती है। सूचना पर पत्नी और मां माधुरी का रो रो कर हाल बेहाल है। पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें