फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चंदा लगाकर शुरू कराया नाली निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर (फतेहपुर)। सेलरहा गांव में पानी निकासी की समस्या दूर न हुई तो ग्रामीणों ने खुद पहल की। मुहल्ले के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और मजदूरों से नाली बनवाने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

बसपा के पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम का पैतृक गांव सरकार के स्वच्छता मिशन को मुंह चिढ़ा रहा है। गांव का एक मुहल्ला ऐसा है। जहां पानी निकासी के लिए नाली नहीं है। लोगों के घरों का पानी खड़ंजा में भरता है। पानी का भराव होने की वजह से खड़ंजा लगा रास्ता कच्चा गलियारा में बदल गया है। लोगों के घरों के सामने गंदगी बजबजाती रहती है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से पानी निकासी के लिए नाली बनवाने का मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
मुहल्ले के मेघा रैदास, पंडा रैदास, मत्थू पाल, चंद्रसेन रैदास, अंकित विश्वकर्मा, छिट्टूपाल, लाल गिरि, रामभरोसे गिरी की अगुवाई में मुहल्लेवालों से चंदा लगाकर रुपये इकट्ठा किया। अब उसका निर्माण करा रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि उमाकांत त्रिपाठी का कहना है कि सेलरहा की नाली निर्माण कराने के लिए कार्ययोजना बनी हुई है। खाता सीज होने की वजह से गांव के विकास के कार्य बंद हैं। जैसे ही खाता संचालन शुरू होता है। पहले ही चरण में नाली निर्माण कराया जाएगा। जो लोग नाली निर्माण कराने के लिए चंदा लगा रहे हैं। वह प्रधानी का चुनाव नजदीक होने की वजह से राजनीत कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें