असोथर फतेहपुर। बेरूई माइनर में नहर विभाग की ओर से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण आधा सैकड़ा किसानों की घरवासीपुर गांव के समीप कई बीघे गेंहू की फसल जलमग्न हो गई।
किसान रामअवतार पासवान, संतोष कुमार , शिवमंगल , अमर सिंह , हीरालाल , अजय , सुमेर सिंह , सुभाष पाल , कल्लू पाल, कर्नल पाल , राम खेलावन पाल, विशाल पाल , बासुदेव यादव , कंचन सिंह , रामू सिंह , बाबूलाल, रामभवन राजकिशोर , सीताराम गुप्ता , बाबू गुप्ता , बुद्दू , रज्जन , प्रेम गुप्ता , चंद्रभान , सीताराम
राधेश्याम , घनश्याम, कल्लू बुद्धा , विजय , राम सिंह ब्रह्माकुमार ,उमाकांत बिटान , नसीर , महबूब , सम्मुख कुमार ,बाबूराम , मंगली पंचम लाल , पंचा आदि किसानों की गेहूं, चना, लाही, सरसों, आलू की फसलें बर्बाद हो गई किसानों ने बताया कि नहर विभाग को जानकारी देने के बाद भी ओवरफ्लो पानी नहीं बंद कराया गया। जिसके कारण हजारों बीघे फसल बर्बाद हो गई। वहीं जब इस मामले में अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग जेपी वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व किसानों से सूचना मिलने पर माइनर के पानी को बंद करा दिया गया था। दूसरे दिन अराजक तत्वों ने खोल दिया होगा, इसे फिर से बंद कराया जाएगा।