फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन न कराने पर ट्रकों की 20 से लोडिंग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खनिज संपदा का परिवहन करने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन वेबसाइट में बीस दिसंबर को बंद हो जाएंगे। डायरेक्टर ने वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन की प्रगति रिपोर्ट काफी कम पाई है। जिले में सिर्फ करीब सात सौ वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि खनन निदेशालय की ओर से 22 जुलाई को मौरंग, गिट्टी, बालू का परिवहन करने वालों ट्रकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश आया था। शासन के पोर्टल पर माइनिंग डॉट यूपी डॉट वर्क डॉट 121 डॉट कॉम पर पंजीयन कराने के निर्देश दिए थे। जिलों में वाहन रजिस्ट्रेशन की स्थिति खनन सत्र चालू होने के बाद भी बिगड़ी हुई है। डायरेक्टर रोशन जैकब ने मामले में शिथिलिता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे वाहनों पर बीस
दिसंबर से तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने का आखिरी मौका दिया गया है। जिसके बाद वाहनों पर लोडिंग नहीं होगी। ऐसे वाहनों को सीधे खदानों से वापस कर दिया जाएगा। जिले में खनन में रजिस्ट्रेशन कराने वाले वाहनों की संख्या काफी कम है। खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय ने बताया कि ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक कर आखिरी मौके के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें