फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो वेंडिंग जोन बनाने के लिए टीम ने की माप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। एसडीएम प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका टीम ने नगर क्षेत्र में नो वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। वहां पर फुटपाथ में कब्जा करने वाले लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। टीम ने माप कर जमीन को चिन्हित कर दिया।
विज्ञापन

नगर में अब नो वेंडिंग जोन बनाया गया जाएगा। फुटपाथ के किनारे जहां पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। उसमें नगर पालिका टीम ने माप कर स्थान चिन्हित किया। साथ ही चौराहा किनारे भी माप हुई। एसडीएम ने नगर के प्रमुख चौराहों पर 50-50 मीटर की दूरी माप कराई। एसडीएम ने फुटपाथी दुकानदारों को कहा कि एक स्थान का
चयन किया जाएगा। जहां पर सभी फुटपाथी दुकानों को लगाया जा सके। नगर के नो वेंडिंग जोन में दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। साथ ही ललौली रोड, कुंवरपुर रोड, मुगल रोड में संचालित टैक्सी स्टैंड के नंबर टेकरों को बुलाकर सड़क किनारे एक ही टैक्सी खड़ा करने के निर्देश दिए। जो अन्य सवारी वाहन हैं, उनको चौराहों से 50 मीटर दूर खाली स्थान में खड़ी कराने को कहा गया। नगर पालिका ईओ निरूपमा प्रताप ने कहा कि जो दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाएंगे। उनके खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण वाली जमीन को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें