फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान में सेल्समैन का शव तार फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज(फतेहपुर)। शराब की दुकान में पंखे के कुंडे से सेल्समैन का फंदे पर शव लटकता मिला। घटना की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दुकान के ठेकेदार को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव निवासी राजेश मिश्रा का बेटा सोनू मिश्रा (29) हुसैनगंज थाने के चितिसापुर गांव के अंग्रेजी शराब ठेके का सेल्समैन था। शराब का ठेका थरियांव के अखिलेश्वर तिवारी का है। शराब की दुकान का शाम तक शटर नहीं उठा। दुकान में बाहर से ताला नहीं लगा था। कई बार दुकान का लोगों ने शटर पीटा। शटर नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका पर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने एक तरफ उठे शटर से
झांका तो सेल्समैन के पैर लटकते दिखे। पुलिस की सूचना पर अनुज्ञापी और सोनू का भाई सत्यम मिश्रा पहुंचे। शटर को उठाया गया। दुकान का जालीदार गेट भी खुला था। छत के कुंडे पर सेल्समैन का शव लटका हुआ था। गला बिजली वायर से कसा हुआ था। पैर जमीन में छू रहे थे। भाई सत्यम ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। दुकान में दो दिन की दुकानदारी की रकम सही सलामत मिली है। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम कार्रवाई में हत्या और आत्महत्या की पुष्टि होगी। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें