फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन के बाद ही किसान क्रय केंद्र में बेच सकेंगे धान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विपणन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत 100 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों की भूमि का सत्यापन होगा। इसके बाद ही किसान अपनी उपज क्रय केंद्र पर बेच सकेगा। सत्यापन कराने के लिए धान खरीद अधिकारी एडीएम ने सभी एसडीएम को पत्र जारी कर निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एक नवंबर से जिले में 46 क्रय केंद्र बनाकर समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू हो गई है। हालांकि अभी कुछ ही क्रय केंद्र पर ही तौल शुरू हो सकी है। अधिकतर किसानों की फसल अभी खेत में है अथवा पूरी तरह से सूखी नहीं है। खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए शासन से जिला प्रशासन को पत्र भेज कर निर्देश जारी किए हैं। इसमें एसडीएम ऐसे किसानों की भूमि का सत्यापन करेंगे। जिन्होंने वेबसाइट पर 100 क्विंटल से अधिक उपज बेचने
का रजिस्ट्रेशन कराया है। अफसरों का मानना है कि कुछ लोग पंजीकरण में फर्जी खतौनी व खसरा लगा देते हैं। ऐसे लोग बाद में किसानों की उपज सस्ती कीमत पर खरीदकर अधिक दाम में क्रय केंद्रों पर बेचते हैं। ऐसे में उनकी भूमि का सत्यापन करने पर असलियत सामने आ जाएगी। इसके लिए धान खरीद का एडीएम को नोडल बनाया गया है। एडीएम की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सत्यापन में विपणन विभाग के अफसर भी सहयोग करेंगे। एडीएम पप्पू गुप्ता ने बताया कि पंजीकरण का सत्यापन एसडीएम कर रहे हैं। किसान जब धान की बिक्री करने जाएंगे, तो वहां पंजीकृत नंबर फीड करते ही पता चल जाएगा कि सत्यापन हो गया है कि नहीं। बिना सत्यापन के धान की तौल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें