शाह(फतेहपुर)। बांदा टांडा मार्ग पर कोचिंग पढ़कर लौट रही स्कूटी सवार छात्रा को रविवार दोपहर ट्रक ने टक्कर मार दी। छात्रा स्कूटी से उछलकर दूर गिरी। स्कूटी ट्रक के नीचे आ जाने से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। सूचना पर समाजसेवी अशोक तपस्वी पहुंचे। एंबुलेंस से छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके एक हाथ पैर में फैक्चर हुआ है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के कंजरनपुर निवासी सुखराम सिंह की बेटी प्रियंका (19) शिवपुरी महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा है। शहर आईटीआई रोड से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। राधानगर चौकी क्षेत्र के जम्मूपुर मोड़ के पास गड्ढा बचाने के चक्कर में सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। वह उछलकर दूर गिरी और जख्मी हो गई। स्कूटी
पर ट्रक का टायर चढ़ गया। ट्रक के टायर के नीचे छात्रा गिरी जाती तो हादसा बड़ा हो सकता था। दुर्घटना के बाद यातायात एक घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया। चालक को गिरफ्तार किया। जोनिहा प्रतिनिधि के अनुसार, बिंदकी कोतवाली के शाहजादीपुर निवासी चुनका तिवारी का बेटा पंकज तिवारी (14 ) साइकिल से घर जा रहा था। गांव के मोड़ के पास जाफरगंज थाने समसपुर गांव निवासी रानू दुबे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हुए।