फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दूसरे दिन जिले की स्थिति हुई सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के दूसरे दिन रविवार को शहर की स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई। आम दिनों की तरह दुकानें खुली और बाजारों में चहल पहल रही। महिलाएं और पुरुष खरीदारी के लिए निकले। उधर, सामान्य स्थिति के बावजूद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा और जगह-जगह पुलिस बल सुबह से ही मुस्तैद रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन सड़कों पर गश्त करते रहे।
विज्ञापन

राममंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले ही शनिवार को सुबह ही पुलिस ने दुकानें बंद करा दी थी। कोर्ट का फैसले आने के समय प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। हालांकि शाम के समय कुछ दुकानें खुल गई थी। दूसरे दिन रविवार को स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई। चौक बाजार सुबह 10 बजे पूरी तरह से गुलजार हो गया।
हलांकि चौक चौराहे में बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। इसके साथ चौक बाजार में पुलिस वाहनों के हूटरों की आवाज गूंजती रही। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शहर के कलक्टरगंज, हरिहरगंज, देवीगंज, आबूनगर, ज्वालागंज, शांतिनगर, बाकरगंज, राधानगर दूसरे दिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तनिक भी असर नहीं दिखा। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग आम दिनों की तरह शहर आए। निजी और सरकारी बसों का आवागमन पूरी तरह से
विज्ञापन

सामान्य रहा। इस बीच बारावफात का जुुलूस शांतिपूर्ण निकलवाना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा। जुलूस समाप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली। डीएम संजीव सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का शांति पूर्ण तरीके से स्वागत करने को लेकर जनपद वासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि जिले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम रखने में सभी जाति धर्म के लोगों का पूरा सहयोग रहा है। इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने भविष्य में जनपद में अमन चैन बहाल रखने में सहयोग की अपेक्षा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें