फतेहपुर। बिजली विभाग में फंड घोटाले को लेकर जिले के ढाई सौ से अधिक विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों का करोड़ों रुपये खतरे में है। गुरुवार को राज्य विद्युत परिषद कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अधिकारी व कर्मचारी विरोध में उतरे और अपने पीएफ की रकम सुरक्षित करने की मांग की।
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन में अरबों रुपये के पीएफ घोटाले में जिले के अधीक्षण अभियंता से लेकर लाइनमैन तक की वर्षों की कमाई दांव पर है। इसके खुलासे के बाद से जिले के अधिकारी, कर्मचारियों की भी चिंता बढ़ गई। आबू नगर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया। अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश
शुक्ला ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों के पीएफ की धनराशि को सरकार सुरक्षित होने की जिम्मेदारी लें। ढाई साल से अब तक के पीएफ को सरकार ने एक कंपनी में रुपया लगा दिया है। वह पहले से ही घाटे में चल रही है। जब तक हमारे वेतन से कटने वाले पीएफ के सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार नहीं लेगी। बिजली
विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर इस मौके पर अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय, आएन सिंह, मेघ सिंह, सहायक अभियंता विनय सिंह, जाहिद सिद्दीकी, अवर अभियंता हरिकेश, कल्लूराम यादव, केपी सिंह, अविनाश यादव, जितेंद्र कुमार, आरएन यादव, रवी, चंद्रभूषण, संजय कुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे।