फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरेंज स्कीम का रिहर्सल, आज सिटी में होगी नाकेबंदी

Thu, 14 Jul 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
वर्मा चौराहे पर पहुंचाए गए बैरियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक ने रेड व येलो स्कीम सफल होने पर अब आरेंज स्कीम लांच की है। आरेंज स्कीम प्रभावी होने पर घटनास्थल के आसपास 25 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। पुलिस की मर्जी के बगैर तनाव युक्त इलाकों में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। शहर में दो दिन होने वाले रिहर्सल की तैयारी में बुधवार को पुलिस कर्मी जुटे रहे। इन दो दिनों में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान चलेगा।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि येलो स्कीम में किसी भी थाना क्षेत्र में घटना होने पर सीओ सर्किल समेत पड़ोसी तीन थानों का फोर्स पहुंच जाता है। वहीं रेड स्कीम लागू होने पर मौके में जिले के आधे सर्किल के सीओ व सभी थानों को आधा फोर्स पहुंचता है। शांति व्यवस्था के बाद ही पुलिस टीमें वापस लौटती हैं।


तनावपूर्ण हालातों से निपटने और लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरेंज स्कीम बनाई गई है। इस स्कीम में घटना के बाद इलाके में 25 जगहों पर पिकेट व बैरियर लगाए जाएंगे। पांच कलस्टर मोबाइल, हर कलस्टर मोबाइल के अंडर में पांच मोबाइल टीम गश्त पर रहेगी। आरेंज स्कीम की टीम मौके पर 24 घंटे गश्त करेगी। जब तक स्थित नियंत्रण में नहीं हो जाती है।
विज्ञापन



इसका पहला रिहर्सल सदर कोतवाली में 14 और 15 जुलाई को होगा। शहर की सीमाओं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैदी के लिए दो सर्किल सीओ, पांच इंस्पेक्टर, 40 दरोगा, दो सर्किल सीओ, 100 सिपाही शामिल हाेंगे। शहर के 25 स्थानों पर बैरियर भी लगेंगे। रिहर्सल की तैयारी के लिए बुधवार को पुलिस कर्मी कमर कसे रहे । वह चिन्हित प्वाइंटों पर बैरियर लगा नाकेबंदी के इंतजाम करते रहे। इन स्थानों पर पुलिस का सख्त पहरा होगा। यहां से कोई भी पुलिस की मर्जी के बगैर नहीं घुस पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें