केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को कस्बे में घर-घर मास्क और सैनिटाइजर बांटा। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया। अमौली के वार्ड नंबर 10 में केंद्रीय मंत्री ने मास्क और सैनिटाइजर बांटे।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला प्रतिनिधि मनोज निषाद, संयोजक रज्जन लाल त्रिवेदी, डॉ. बीके साहू, अवधेश तिवारी, डॉ. रामभक्त वर्मा, राजेश प्रधान, देवेंद्र अवस्थी, सुरेंद्र उमराव, रामेंद्र तिवारी, श्यामलाल निषाद मौजूद रहे।
शाह प्रतिनिधि के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री ने अयाह शाह विधान सभा संयोजक सुशील सिंह के साथ भ्रमण कर मास्क और सैनिटाइजर बांटे।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, सुनील सिंह, शत्रुघ्न सिंह फौजी, शिवम, अंकित सिंह सेंगर, मटरू शुक्ला, राकेश प्रजापति, अनुपम, गौरव, गुड्डा, विकास, सनी, सरवन मौजूद रहे।