फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली गिरने से एक की मौत, पांच बच्चियां झुलस गईं

Sat, 05 Jul 2025 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थाना क्षेत्र ललौली के गांव परेठी में शुक्रवार देर शाम बिजली की चपेट में आने से छह बच्चियां झुलस गई। इसमें अंशिका की उपचार दौरान मौत हो गई। एक दंपती की चार पुत्रियां झुलसी हैं। सभी पांचों का उपचार जारी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव परेठी निवासी कंधई रैदास की पुत्री अंशिका (7), राखी (4), शिवानी (11), डेढ़ वर्षीय जान्हवी, गांव के प्रदीप की पुत्री शिवानी (8) और राजू की पुत्री उर्मिला (12) गांव के बाहर बाग में आम बिनने गई थीं। वे आम लेकर देर शाम लौटी। बरातशाला के पास तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से सभी बच्चियां बुरी तरह झुलस गई। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच घायलों का उपचार जारी है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से हादसे की जानकारी मिली है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें