थरियांव (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए। हादसे के बाद बाइक में टंकी से पेट्रोल लीक होकर इंजन पर गिरा गया। इंजन गर्म होने से आग लग गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल में प्रदीप सिंह (23) को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरा सवार अमित सिंह की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया। पुलिस ने दमकल की मदद से बाइक में लगी आग पर काबू पाया।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा परिहारनडेरा निवासी प्रदीप सिंह परिवार समेत गुजरात में रहता था। वह गुजरात में प्राइवेट नौकरी करती थी। कुछ दिन पहले उनके पिता गांव आए थे। पिता के गुजरात पहुंचने के बाद प्रदीप तीन दिन पहले गांव लौटा था। वह दोपहर को बहन के घर से चचेरे भाई अमित सिंह के साथ बाइक से जा रहा था।
थरियांव कस्बा मोड़ के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पड़ने वाले पूर्वी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक से सवार उछलकर गिर गए। इसी दौरान टंकी से पेट्रोल लीकेज होने से वाहन में आग लग गई।
हादसा देखते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि हेलमेट नहीं पहने होने के कारण हादसा गंभीर हुआ। दमकल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई। हालांकि आग लगने के कुछ देर बाद बाइक जलकर राख हो गई।
फाइल फोटो 33- प्रदीप सिंह- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद
फाइल फोटो 33- प्रदीप सिंह- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद
फाइल फोटो 33- प्रदीप सिंह- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद