फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किशोर की पिटाई के आरोप पर पुलिस बोली- मोपेड से गिरा है

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कोट गांव के समीमउल्ला के पुत्र सनाउल्ला (12) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ है। इसमें वह डायल 112 पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाता दिख रहा है। पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए मोपेड से गिरने का दावा किया है।
विज्ञापन

कोट गांव निवासी सनाउल्ला कक्षा चार का छात्र है। उसका कहना है कि वह घर के बाहर खेल रहा था तभी डायल 112 की गाड़ी (नंबर 8530) के चालक ने उसे डंडे से पीटा और हाथ पर कई वार किए। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बालक को उसके पिता मोपेड चलाने से रोकते थे और पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर डांट-फटकार की बात कहते थे। इसी बीच वह गांव में मोपेड चला रहा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और मोपेड से फिसलकर गिर पड़ा। इससे उसे चोट लगी है। वह मोपेड छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें