फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फाइल फोटो-61-राहुल लोधी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने शुक्रवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर स्थानीय ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी राहुल लोधी (22) की शादी तीन साल पहले हथगाम थाने के कासिमपुर गांव की शिवदेवी संग हुआ था। राहुल के पिता मनोज कुमार ने बताया कि बहू से बेटे के बीच किसी बात पर बृहस्पतिवार को विवाद हुआ था। विवाद के बाद बहू मायके चली गई थी।
इससे बेटा परेशान था। वह दोपहर को घर से निकला था। ग्रामीणों ने गांव के चुन्नीलाल के बाग में आम के पेड़ पर बेटे का शव रस्सी के फंदे से लटका पाया। बहू के मायके जाने से क्षुब्ध होकर बेटे ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने पर युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर में युवक फंदे से लटका

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महाजनी गली में एक युवक बृहस्पतिवार रात फंदे से लटक गया। जालौन जिला माधौगढ़ थाने के मेहानी गांव निवासी विकास राठौर (21) काफी समय से महाजनी गली में रोजगार के सिलसिले से रहता था। पिता मूलचंद्र ने बताया कि कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटक कर बेटे ने खुदकुशी की है। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ कर जांच की जा रही है।

फाइल फोटो-61-राहुल लोधी। स्रोत परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें