फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पूर्व सैनिकों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट सभागार बुधवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय सहायता आदि से संबंधित कुल आठ शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार शर्मा ने बैठक में पूर्व में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने अफसरों से कहा, आईजीआरएस और अन्य माध्यमों से प्राप्त पूर्व सैनिकों की शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए।
कर्नल ने बताया कि जिन पूर्व सैनिकों को नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) में काम करने की इच्छा हो, वह कलक्ट्रेट के आपदा कार्यालय से संपर्क कर निशुल्क सेवा के लिए फार्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, नायब सूबेदार मोहर सिंह, हवलदार परविंदर सिंह, उपायुक्त उद्योग, जिला पूर्ति अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें