फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों के टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
फसल में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के घोराहा गांव में हाईटेंशन लाइन के तारों के टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और दमकल के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

घोराहा गांव में महमूदपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद, रामप्रसाद के तीन बीघा, उमाशंकर यादव के एक बीघा, अभिषेक का दस बिसवा, सदान-बदान का पुरवा निवासी बैजनाथ यादव के डेढ़ बीघा खेत हैं। खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। इन खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है।
किसान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी नीचे गेंहूं की फसल पर गिरा और आग लग गई।
ग्रामीणों ने दमकल को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। लेखपाल राजेश कुमार ने बताया कि फसल नुकसान की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें