फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीड़ित परिवार को मिलेगा गनर, आरोपियों पर लगेगी एनएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। थानाक्षेत्र के अखरी गांव में अपनी मांगों को लेकर दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ित परिवार से मिलने बुधवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आ रहे हैं। इससे पहले डीएम ने उनकी मांगों को मानकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, गांव को पूरा छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन

आठ अप्रैल 2025 को गांव के विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह, भाई अनूप सिंह, पप्पू सिंह के लड़के अभय सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी पर एनएसए की कार्रवाई, पीड़िता मनीषा को नौकरी व गनर की मांग करते हुए परिवार के लोग सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। पहली बरसी में शामिल होने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को पहुंचेंगे। छह थानों के फोर्स, पीएसी की बटालियन, सीओ थरियांव व मजिस्ट्रेट ने हथगाम में डेरा डाल दिया है। वहीं, मंगलवार को धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम खागा अभिनित कुमार ने किसान नेता पप्पू सिंह की मां प्रधान रामदुलारी सिंह, उनके भाई अनूप सिंह की पत्नी मनीषा सिंह को डीएम का संदेश पहुंचाया कि चार बजे वह पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं लेकिन परिवार के लोगों ने जाने से मना कर दिया। भाकियू के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल, युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट विवेक सिंह डीएम से मिलने पहुंचे। युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि पीडि़ता मनीषा सिंह को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने, परिवार की सुरक्षा के लिए गनर देने, आरोपियों पर एनएसए लगाने के आश्वासन पर परिवार ने भूख हड़ताल समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें