फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सपा की ‘गुंडागर्दी’ का अंत शुरू- केंद्रीय मंत्री

Fri, 08 Jan 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा सपा सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए हर स्तर के हथकंडे अपनाए, लेकिन अंत में फेल हो गए। सपा की गुंडागर्दी का अंत शुरू हो गया है। भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद अब प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन



नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष निवेदिता सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से गांव-गांव चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। जनता को सुविधाएं मुहैया कराना पहली प्राथमिकता होगी।


 
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत का सेहरा भाजपा प्रत्याशी निवेदिता सिंह के सिर सजने के बाद समर्थक और कार्यकर्ता गदगद दिखे। जगह- जगह फूलमालाओं से स्वागत किया। बाद में सैकड़ों वाहनों का काफिला जीटी रोड स्थित ठाकुर युगराज सिंह डिग्री कालेज पहुंचा।
विज्ञापन



पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष निवेदिता सिंह ने कहा कि अभी तक तो हाउस वाइफ थे, अब राजनीति में आए हैं तो जनता की सेवा करेंगे। गांव- गांव विकास की गंगा बहाई जाएगी।


 
इस मौके पर सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद से प्रदेश सरकार लगातार प्रशासन पर दबाव बनाए थी, यहां तक की जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न भी किया गया, लेकिन आखिरकार जीत सच्चाई की हुई।



कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र ने कहा कि यह जीत बीजेपी की है।  इस दौरान खागा विधायक कृष्णा पासवान, करण सिंह पटेल, पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्त, अमरजीत सिंह जनसेवक, अवधेश मिश्रा, बेलू मिश्रा, रेखा मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, नीरज सिंह, मनोज मिश्र, विजय लक्ष्मी साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें