फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कछुआ तस्कर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, दो माह से पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वन विभाग के रेंज कार्यालय से चौकीदार को धक्का देकर भागे कछुआ तस्कर का दो माह बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। मामले में अब कोर्ट से आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन

शहर रेलवे स्टेशन पर तीन फरवरी को आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान दो कछुआ तस्करों को पकड़ा था। इनमें सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज थाने के महेशुआ गांव निवासी उमेश गिहार और उसका नाबालिग साला शामिल था। दोनों के पास से करीब 40 लाख के 148 कछुए बरामद हुए थे। दोनों को आरपीएफ ने कछुओं के साथ वन विभाग के सुपुर्द कर दिया था।
वन विभाग के रेंज कार्यालय सदर परिसर से उमेश गिहार चौकीदार जितेंद्र कुमार सिंह को धक्का देकर भाग गया था। नाबालिग साला कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह खुल्दाबाद प्रयागराज भेजा गया था और उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन

फरार तस्कर उमेश गिहार की तलाश में वन विभाग की टीम लगातार दबिश दे रही है लेकिन वह अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। डीएफओ जीडी मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट लिया गया है। पेश न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें