फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव के पास चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के बरौंहा गांव निवासी अरुण कुमार (26) बाइक से 12 अप्रैल को शहर आ रहा था। मवई के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया था। जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया था। यहां बृहस्पतिवार रात अरुण की मौत हो गई। उसकी एक माह पूर्व शादी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।