फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोई भी पात्र मतदाता न छूटे, बीएलओ को घर-घर सर्वे के निर्देश

विज्ञापन
फोटो-25-कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में बैठे प्रयागराज मंडल की मंडलायुक्त व डीएम। स्रोत सूचना
विज्ञापन
फतेहपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को लेकर प्रशासन सख्त दिख रहा है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों और निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे। बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करें।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिले में 2,364 मतदेय स्थल और 1404 मतदान केंद्र हैं। जिले का जेंडर रेशियो 807 और ईपी रेशियो 53.65 दर्ज किया गया है। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड व पीडीएफ कॉपी उपलब्ध कराई गई। इसकी प्राप्ति की पुष्टि दल प्रतिनिधियों ने की।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि फॉर्म-6, 7 और 8 पर्याप्त संख्या में बीएलओ के पास उपलब्ध हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत 110 कैंपस एंबेसडर नियुक्त किए गए हैं। कॉलेजों में मेहंदी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि बीएलओ घर-घर सर्वे कर सभी पात्र मतदाताओं के नाम अनिवार्य रूप से सूची में शामिल करें। दिव्यांग, थर्ड जेंडर और 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बड़े कॉलेजों में विशेष कैंप लगाकर फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने के निर्देश दिए गए। अपात्र मतदाताओं के नाम आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही हटाए जाएं।
महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि प्रत्येक बीएलओ कम से कम 100 फॉर्म एकत्र करे। इसकी बूथवार निगरानी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा की जाएगी, ताकि जिले के जेंडर रेशियो में सुधार हो सके। नो-मैपिंग मामलों की सुनवाई मतदाताओं की सुविधा के अनुसार नजदीकी ग्राम पंचायत या पंचायत भवन में कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के बाद मंडलायुक्त ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 65 से 68 स्थित श्री नागा बालिका इंटर कॉलेज और खागा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 45 से 50 स्थित सुखदेव इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे। फार्मों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

फोटो-25-कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में बैठे प्रयागराज मंडल की मंडलायुक्त व डीएम। स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें