फतेहपुर। साइबर ठगी की शिकायत के 14 महीने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस पर ही लापरवाही का आरोप लगाया है।
शहर के कुसुमकुंज चौधराना निवासी प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि मई 2025 में उनके साथ 2,52,062 रुपये की साइबर ठगी हुई। इसमें उनके ग्रामीण बैंक खाते से 2,17,807 रुपये और इंडियन बैंक खाते से 34,255 रुपये निकाल लिए गए।
घटना के बाद 13 मई को साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। एक वर्ष से अधिक समय बीतने पर भी न तो प्राथमिकी दर्ज हुई और न ही ठगी गई रकम वापस मिली। कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।