फतेहपुर। एसपी अनूप कुमार सिंह ने सोमवार रात काम में फिट न बैठने वालों थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की। नौ थानों के प्रभारियों का फेरबदल किया। इनमें हुसैनगंज, धाता, मलवां, किशनपुर थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है।
हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह और धाता थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास को लाइन हाजिर किया गया है। हुसैनगंज थाना प्रभारी पर हिंदू संगठनों ने पशु तस्करों से संलिप्तता का गंभीर आरोप लगाया था। साथी ही जिला पंचायत के घर से लाखों की चोरी के खुलासे में भी नाकाम रहे। इसके अलावा धाता थानाध्यक्ष क्षेत्र में कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे थे। मलवां थानाध्यक्ष विकास सिंह को गैर जनपद स्थानांतरण पर लाइन हाजिर किया।
जाफरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव को शिकायत प्रकोष्ठ, विजयीपुर चौकी प्रभारी धनंजय सरोज को जाफरगंज थानाध्यक्ष, खागा कोतवाल राजेश कुमार सिंह को अपराध शाखा, पुलिस लाइन से राज कुमार सिंह काे खागा कोतवाल, इंटेलिजेंस विंग प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी को प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज, कल्यानपुर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा को 58 साल की आयु पूरी होने पर थाने से हटाकर इंटेलिजेंस विंग प्रभारी, अपराध शाखा से शैलेष सिंह को थानाध्यक्ष कल्यानपुर बनाया गया।
इसके साथ ही धाता थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास को लाइन हाजिर, अपराध शाखा से योगेश कुमार को धाता थानाध्यक्ष, किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह को लाइन हाजिर, खागा एसएसआई सत्यदेव गौतम को किशनपुर थानाध्यक्ष, खखरेरू प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद को अपराध शाखा बनाया गया। हथगाम एसएसआई विद्या प्रकाश सिंह को थानाध्यक्ष खखरेरू, बकेवर प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव को अपराध शाखा, खखरेरू थाने के शिवपुरी चौकी प्रभारी सुमित देव पांडेय को बकेवर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
तीन उपनिरीक्षक लाइन हाजिर, कुल 50 का फेरबदल
फतेहपुर। एसपी अनूप कुमार सिंह ने यूपी डायल 112 व पुलिस लाइन से दरोगाओं की गश्ती जारी की है। थानोंं से तीन को लाइन हाजिर किया है। पूर्व में ललौली थानेदार रहे वृंदावन राय को बिंदकी एसएसआई, थरियांव थानेदार रहे अरविंद राय को ललौली एसएसआई बनाया है। इनके अलावा 32 दरोगाओं को थानों में तैनाती दी गई है। यूपी डायल 112 में तैनात नौ दरोगाओं को थानों में तैनाती दी है। चांदपुर थाने से राजित यादव, हुसैनगंज थाने में तैनात जितेंद्र कुमार, राधानगर थाने से चंद्र प्रकाश दुबे को लाइन हाजिर किया गया है। (संवाद)