फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फिंगर चिप्स खाने से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। फास्ट फूड के ठेले से खरीदे गए फिंगर चिप्स खाने से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार हो गए। परिजन ने सभी को भारतपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हसवा ब्लाॅक क्षेत्र के मलांव निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रामपुर थरियांव तिराहे पर एक फास्ट फूड के ठेले से फिंगर चिप्स खरीदे। घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों अमृता देवी, बड़की, ज्ञानमती, गायत्री, फूलदुलारी, सोनी, सुलोचना और मिथुन के साथ चिप्स खाए।
इसके कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन ने सभी को भारतपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सौरभ जायसवाल ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण सभी की तबीयत खराब हुई थी। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें