केसरवानी वैश्य सेवा समिति के दो दिवसीय सामूहिक विवाह समारोह के दूसरे दिन रविवार को नौ जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। समाज के सभी लोगों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। समिति की ओर से दूल्हा पक्ष को उपहार दिया गया।
सुबह ईश वंदना और बैठक संबोधन के बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। शाम पांच बजे जयमाल के साथ वैवाहिक कार्यक्रम हुए। भोजन के बाद कन्याओं की अश्रुपूर्ण नेत्रों से विदाई हुई। वर- वधुओं के नाते रिश्तेदार इस दौरान मौजूद रहे। एसडीएम अमित भट्ट और सीओ अतुल कुमार चौबे ने समारोह में जाकर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। वर-वधुओं को समिति की ओर से रजाई ,गद्दा, पंखे, स्टील के बर्तन, कुर्सी मेज, वस्त्र और घड़ियां दी गईं।
इस मौके पर पूर्व मंत्री नंदगोपाल उर्फ नंदी, समिति के प्रांतीय महामंत्री किशनजी मौजूद रहे। समिति के नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र केसरवानी, महामंत्री राजेश केसरवानी, हरीश केसरवानी, राजू, प्रकाश, रामबाबू, महेश, सर्वेश, उमेश, संदीप और दीपक केसरवानी ने सराहनीय योगदान दिया।
ये जोड़े हुए एक-दूजे के- रमेश संग शिवानी, बच्चा संग दिपाली, मोतीलाल संग पूजा, संजय संग जूली, रोहित संग पूजा और पवन संग रजनी का विवाह हुआ।