फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पूजा पंडालों में छेड़खानी करने पर नौ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों में महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ रविवार शाम मिशन शक्ति 5.0 के तहत अभियान चलाया गया। इसमें नौ थानों की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाने के दरोगा दिलीप कुमार ने हथगाम थाना क्षेत्र के लाडलेपुर निवासी प्रमोद कुमार को भीखमपुर मोड़ के पास एक पूजा पंडाल में महिलाओं के साथ छींटाकशी करते पकड़ा।



इसी तरह हुसैनगंज थाना क्षेत्र में गौतम निषाद को, गाजीपुर थाना क्षेत्र में सलमान को, चांदपुर थाना क्षेत्र में तेज बहादुर को, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में कमल सिंह को और असोथर थाना क्षेत्र में अभिमन्यु को इसी तरह की हरकतों में पकड़ा गया।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र में किशनलाल और शहर कोतवाली में राजकुमार को भी छेड़खानी में गिरफ्तार किया गया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में गोद भराई समारोह चल रहा था। यहां डीजे पर अश्लील गाना बजाने की शिकायत पर मिशन शक्ति प्रभारी नीरज कुमार ने डीजे संचालक सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें